Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: लेस्लीगंज में रामविलास पासवान की 80वीं जयंती, वक्ताओं ने बताया जननायक

Palamu: जिले के लेस्लीगंज में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण दिवंगत रामविलास पासवान की 80वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई. कार्यक्रम में...

Palamu
स्व. रामविलास पासवान की 80वीं जयंती

Palamu: जिले के लेस्लीगंज में पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण दिवंगत रामविलास पासवान की 80वीं जयंती भव्य रूप से मनाई गई. कार्यक्रम में उपस्थित समाज के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी और उन्हें शत-शत नमन किया.

मजदूरों के सम्मान की लड़ाई के प्रतीक थे रामविलास पासवान : संदीप पासवान

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष संदीप पासवान ने कहा कि स्व. रामविलास पासवान जी ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, दलितों, पिछड़ों, वंचितों, किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा व उनके सम्मान के लिए समर्पित कर दिया. उनकी सादगी, संघर्षशील व्यक्तित्व और दूरदर्शी नेतृत्व ने उन्हें देश के सबसे सम्मानित नेताओं में स्थापित किया.वही अन्य वक्ताओं ने उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए कहा कि उनका विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा. उपस्थित सभी लोगों ने उनके बताए हुए मार्ग पर चलने और समाज हित में कार्य करने का संकल्प लिया.

ALSO READ: सिमडेगा : पेपर लीक से छात्रों का भविष्य हो रहा बर्बाद, सरकार जवाब दे : NSUI

काफी संख्या में उपस्थित हुए पासवान समाज के लोग

इस पावन अवसर पर पासवान समाज के लोग काफी संख्या में उपस्थित थे. इनमें मुख्य रूप से वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति पलामू जिला कमिटी के संरक्षक तारकेश्वर पासवान, जिला अध्यक्ष संदीप पासवान, जिला महासचिव संजय पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन पासवान, बिनय पासवान, मिथलेश पासवान व रघुनाथ पासवान, कार्यालय सचिव राजनारायण पासवान, जिला प्रवक्ता बिनय मांझी, जिला युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजीव कुमार पासवान उर्फ बंटु पासवान, निलांबर पितांबर पुर प्रखण्ड कमिटी के अध्यक्ष अजय पासवान, प्रखण्ड महासचिव सुनील पासवान, प्रखण्ड उपाध्यक्ष सतेन्द्र पासवान, छोटु पासवान, धर्मेन्द्र पासवान और रोहित रंजन सहित कई गणमान्य लोग हुए शामिल.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *