झारखंड में मानसून का रेड अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बने ‘डिप्रेसन’ से झमाझम बारिश के आसार

Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव (डिप्रेसन) ने झारखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. उत्तर-पश्चिम बंगाल...

Weather

Ranchi: बंगाल की खाड़ी में बने गहरे दबाव (डिप्रेसन) ने झारखंड के मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है. उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर सक्रिय इस डिप्रेशन के कारण अगले कुछ दिनों तक राज्य भर में भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर चलेगा. मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है.

मानसून का असर, अगले 24 घंटों में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

इस मौसमी हलचल के कारण तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी. अगले 24 घंटों के भीतर राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है. राज्य में फिलहाल बादल छाए हुए हैं और लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ रहे हैं.

रांची में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राजधानी रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे. 05 और 06 जुलाई को मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है, जबकि 07 से 11 जुलाई के बीच रुक-रुक कर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा जारी रहने का पूर्वानुमान है. रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

पिछले 24 घंटे का तापमान और बारिश का लेखा-जोखा

  • सबसे अधिक बारिश: जगन्नाथपुर (पश्चिमी सिंहभूम) में 50.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.
  • सबसे अधिक तापमान: डाल्टनगंज में 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • सबसे कम तापमान: नामकुम (रांची) में 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

भारी बारिश की चेतावनी

  • 06 जुलाई: पश्चिमी सिंहभूम, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा और पलामू जिलों में भारी बारिश की प्रबल संभावना है.
  • 07 जुलाई: गुमला, रांची, लोहरदगा, लातेहार, गढ़वा, पलामू, चतरा और हजारीबाग में भारी वर्षा हो सकती है.
  • 08 जुलाई: उत्तर-पूर्वी और मध्य झारखंड (धनबाद सहित) में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी है.
  • 09 जुलाई: राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भारी वर्षा होने का अनुमान है.

AlsoRead:झारखंड: अब मछुआरों की हर दुर्घटना पर सरकार का साथ, बीमा योजना लागू, खाते में आएगी सुरक्षा की गारंटी, 1,74 लाख मछुआरों को मिलेगा लाभ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *