हजारीबाग: पेपर लीक को लेकर खतियानी परिवार का केंद्र पर तीखा हमला, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

Hazaribagh: शहर के पुराना धरना स्थल के समीप खतियानी परिवार की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अशोक राम ने की....

खतियानी परिवार की बैठक आयोजित की गई

Hazaribagh: शहर के पुराना धरना स्थल के समीप खतियानी परिवार की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता अशोक राम ने की. इस दौरान देश और राज्य की शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं तथा छात्रों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई. बैठक को संबोधित करते हुए खतियानी परिवार के केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम ने कहा कि शिक्षा किसी भी राष्ट्र के विकास का आधार है. उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे बड़ी संख्या में छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है.

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

मोहम्मद हकीम ने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए. उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया और कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक और छात्र का अधिकार है. बैठक में वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों और बुद्धिजीवियों से छात्रों के मुद्दों पर संवेदनशीलता दिखाने और उनका समर्थन करने की अपील की.

बैठक में कई सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में किशोरी प्रसाद मेहता, नंदलाल साहू, मोहम्मद फखरुद्दीन, बालेश्वर कुमार दास, सुनीता कश्यप, मुन्नी देवी, मेघनाथ मेहता, अमर कुमार गुप्ता, प्रदीप प्रसाद मेहता, उमेश कुमार मेहता, मोहम्मद नसीरुद्दीन, तनवीर अहमद, महेश विश्वकर्मा सहित खतियानी परिवार के कई सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

ALSO READ : पाकुड़: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का 30वां स्थापना दिवस मनाया गया, कार्यकर्ताओं को दिया गया लालू यादव के आदर्शों पर चलना का निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *