Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा में 26वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का सफल समापन, 700 से अधिक खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Lohardaga : लोहरदगा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 26वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप तथा 15वीं राज्य स्तरीय...

Best Team Performance

Lohardaga : लोहरदगा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 26वीं सब-जूनियर एवं जूनियर राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप तथा 15वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया. स्वर्गीय हरि किशन महतो की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में झारखंड के 14 जिलों से आए 700 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने लोहरदगा को राज्य की खेल गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना दिया.

ताइक्वांडो महाकुंभ का समापन, खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

प्रतियोगिता के दौरान क्योरुगी (फाइटिंग) और पूमसे (तकनीकी प्रदर्शन) स्पर्धाओं में रोमांचक मुकाबले हुए. विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने अनुशासन, तकनीकी दक्षता और उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों और निर्णायकों की सराहना हासिल की. प्रतियोगिता की प्रमुख विशेषता कंप्यूटरीकृत स्कोरिंग सिस्टम रहा, जिसके माध्यम से सभी मुकाबलों के परिणाम पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ घोषित किए गए. आधुनिक तकनीक के उपयोग से खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने भी संतोष व्यक्त किया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि लोहरदगा के उप विकास आयुक्त DDC राज माहेश्वरम तथा विशिष्ट अतिथि SDPO दीवाकर कुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया. अपने संबोधन में DDC राज माहेश्वरम ने कहा कि खेल युवाओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं. ताइक्वांडो जैसे खेल शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना भी विकसित करते हैं. उन्होंने कहा कि इतने बड़े स्तर पर प्रतियोगिता का सफल आयोजन लोहरदगा के लिए गर्व की बात है.

Best Team Performance

खेल संघर्ष और सफलता का माध्यम: एसडीपीओ दीवाकर कुमार

SDPO दीवाकर कुमार ने कहा कि खेल जीवन में संघर्ष करना और चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं. उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राज्य व देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया. साथ ही आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था की भी सराहना की. प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टीम प्रदर्शन बेस्ट टीम परफॉर्मेंस का खिताब रांची जिले ने अपने नाम किया. ईस्ट सिंहभूम की टीम दूसरे तथा मेजबान लोहरदगा तीसरे स्थान पर रही. वहीं अनुशासन, खेल भावना और उत्कृष्ट व्यवहार के लिए लोहरदगा टीम को बेस्ट डिसिप्लिन टीम का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया. इस अवसर पर झारखंड ताइक्वांडो संघ एवं लोहरदगा जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा, गोपाल कुमार, मिथलेश कुमार सिंह, अजय महतो, राजेश महतो, अरविंद यादव, पारस साहू, अभय महतो तथा बी.के. बालाजीनप्पा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. समापन अवसर पर आयोजकों ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगी जिलों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतियोगिता की सफलता सभी के सामूहिक सहयोग और समर्पण का परिणाम है. उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी ऐसे राज्य स्तरीय आयोजन होते रहेंगे, जिससे झारखंड में ताइक्वांडो को नई पहचान मिलेगी और प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का गौरव बढ़ाएंगे.

Best Team Performance

Also Read : हजारीबाग के निर्मल महतो पार्क को मिलेगा नया और आकर्षक स्वरूप, मेयर अरविंद राणा ने दिए कई अहम निर्देश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *