Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर: आदिवासी संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, समाजहित के मुद्दों पर बनी रणनीति

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के ग्राम टुनिया स्थित कला संस्कृति भवन में रविवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ...

चक्रधरपुर
आदिवासी संघ की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Chakradharpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के ग्राम टुनिया स्थित कला संस्कृति भवन में रविवार को अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ की आवश्यक कार्यकारिणी बैठक प्रदेश अध्यक्ष गुरु चरण नायक की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में समाज के समग्र विकास, संगठन को मजबूत बनाने तथा विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुरु चरण नायक ने समाज के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन की एकता बनाए रखते हुए समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि समाज की समस्याओं का समाधान केवल संगठित प्रयासों और सामूहिक भागीदारी से ही संभव है.

शिक्षा, जागरूकता और आर्थिक उन्नति पर बनी सहमति

बैठक में समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा शिक्षा और आर्थिक उन्नति के लिए सामूहिक प्रयास करने पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई.
ALSO READ: हजारीबाग: प्रकृति, प्रगति और पर्यटन का प्रतीक बना DVC कोनार डैम, असामाजिक तत्वों की करतूत से खूबसूरती पर लग रहा ग्रहण

बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सदस्य रहे उपस्थित

बैठक में राष्ट्रीय सदस्य भागीरथी नायक, प्रदेश सदस्य अखिलंदर नायक, प्रदेश महासचिव लक्ष्मण नायक, प्रदेश कोषाध्यक्ष जगदीश नायक, जिला कार्यसमिति सदस्य हेमंत कुमार नायक, पूर्व जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा नायक, पूर्व जिला महासचिव केदारनाथ नायक, जिला अध्यक्ष मंगलमय नायक, उपाध्यक्ष रुद्र प्रताप नायक, संरक्षक शिवरतन नायक, जिला सचिव पुरस्तम नायक, जिला कार्यसमिति सदस्य मनमोहन नायक, मनोहरपुर क्षेत्र अध्यक्ष बृजमोहन नायक, महासचिव रमेश चंद्र नायक, आनंदपुर क्षेत्र अध्यक्ष मनोज नायक, महासचिव हेमांशु नायक, सचिदा नायक सहित समाज की मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *