गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर बिस्किट लदा वाहन पलटा, चालक-खलासी सुरक्षित

Giridih: गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर रविवार को पालगंज मोड़ के समीप बिस्किट लदा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के...

गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर बिस्किट लदा वाहन पलटा

Giridih: गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग पर रविवार को पालगंज मोड़ के समीप बिस्किट लदा एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि चालक और खलासी सुरक्षित बच गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रहा था. पालगंज मोड़ के पास चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे मालवाहक सड़क किनारे पलट गया. घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा चालक और खलासी की सहायता की.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पीरटांड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने यातायात को सामान्य बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए, जिससे कुछ देर बाद आवागमन बहाल हो सका. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हादसे में वाहन और उसमें लदे बिस्किट के कार्टनों को नुकसान पहुंचा है. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

ALSO READ : हजारीबाग: प्रकृति, प्रगति और पर्यटन का प्रतीक बना DVC कोनार डैम, असामाजिक तत्वों की करतूत से खूबसूरती पर लग रहा ग्रहण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *