Click Here
Click Here
Click Here

पलामू : अवैध शराब नेटवर्क के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में स्टीकर और ढक्कन बरामद

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के...

Manufacturing illicit liquor

Palamu : मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी को मिली एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोखराहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप एक संदिग्ध घर में औचक छापेमारी की. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध शराब तैयार करने के उपकरण, भारी मात्रा में नकली स्टीकर और बोतलों के ढक्कन बरामद किए हैं.

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया

​मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त इनपुट मिला था कि पोखराहा क्षेत्र में कुछ शराब तस्करों द्वारा अवैध रूप से शराब बनाने और उसे बेचने का सिंडिकेट चलाया जा रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए स्टीकर और बोतलों के ढक्कन इसी ठिकाने पर छिपाकर रखे गए थे, जिन्हें तस्कर किसी अन्य जगह ले जाने की फिराक में थे. आशंका जताई जा रही है कि मुख्य रूप से अवैध शराब का निर्माण किसी दूसरे गुप्त ठिकाने पर किया जा रहा है. ​थाना प्रभारी ने आगे बताया कि इस गिरोह के शराब तस्कर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन पुलिस पूरी गहनता और मुस्तैदी के साथ मामले की तफ्तीश में जुटी है. पुलिस की विशेष टीमें तस्करों के दूसरे संभावित ठिकानों पर भी लगातार छापेमारी कर रही हैं, ताकि इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश कर एक बड़ी कामयाबी हासिल की जा सके. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए तलाश तेज कर दी गई है. फिलहाल छापामारी जारी हैं.

Also Read : केंद्र सरकार ने नेचुरल गैस में लगे इमरजेंसी कंट्रोल को लिया वापस, कहा – आपूर्ति पहले से बेहतर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *