दुल्हन ने कहा- मैं किसी और की अमानत हूं, फिर दूल्हे ने जो किया उसने जीत लिया दिल

Newswave Desk: यूपी के हापुड़ से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दें, शादी की पहली ही...

दुल्हन
GOOGLE IMAGE

Newswave Desk: यूपी के हापुड़ से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बता दें, शादी की पहली ही रात दुल्हन ने पति के सामने साफ कर दिया कि उसका दिल किसी और के लिए धड़कता है. 25 जून 2026 को पूरे रीति-रिवाज, नाच-गाने और धूमधाम के साथ युवक-युवती का विवाह संपन्न हुआ था. इस अनोखे मामले की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है.

“मुझे छुआ तो हत्या कर दूंगी. मैं किसी और की अमानत हूं”

मामला हापुड़ जिले के एक परिवार का है. शादी के बाद दुल्हन की विदाई हुई और वह अपने ससुराल पहुंची. लेकिन सुहागरात की रात जैसे ही दूल्हा कमरे में पहुंचा, दुल्हन ने उससे दूरी बना ली. उसने साफ शब्दों में कहा, “मुझे छुआ तो हत्या कर दूंगी. मैं किसी और की अमानत हूं.” दुल्हन ने बताया कि वह किसी दूसरे युवक से प्रेम करती है और परिवार वालों ने उसकी मर्जी के खिलाफ उसकी शादी कर दी है. इसलिए वह अपने पति के साथ वैवाहिक जीवन नहीं बिताना चाहती.

28 जून को परिवार की सहमति हुआ विवाह 

दुल्हन की बात सुनकर दूल्हे ने गुस्सा करने या विवाद खड़ा करने के बजाय समझदारी दिखाई. उसने तुरंत इस पूरे मामले की जानकारी अपने परिवार और दुल्हन के परिजनों को दी. इसके बाद दोनों परिवारों के बीच कई दौर की बातचीत हुई. जब यह साफ हो गया कि दुल्हन अपने फैसले पर अड़ी हुई है, तब दोनों पक्षों ने उसकी इच्छा का सम्मान करने का फैसला लिया.

28 जून को दोनों परिवारों की सहमति से दुल्हन के प्रेमी को बुलाया गया और उसे उसकी मर्जी के मुताबिक प्रेमी के साथ विदा कर दिया गया. वहीं भविष्य में किसी तरह का कानूनी विवाद न हो, इसके लिए दूल्हे और उसके पिता ने महिला थाने पहुंचकर पूरे मामले की लिखित जानकारी भी पुलिस को दी.

शिकायत दर्ज नहीं हुई

महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि दोनों पक्षों की आपसी सहमति से मामले का शांतिपूर्ण तरीके से निस्तारण कर दिया गया है. पुलिस के अनुसार, किसी भी पक्ष की ओर से कोई आपराधिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

ALSO READ: पश्चिम बंगाल राज्यसभा चुनाव : 24 जुलाई को होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *