Click Here
Click Here
Click Here

पश्चिम बंगाल राज्यसभा चुनाव : 24 जुलाई को होगा मतदान, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा

NewsWave Desk : पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के तीन राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दिया था....

पश्चिम बंगाल राज्यसभा चुनाव

NewsWave Desk : पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के तीन राज्यसभा सांसदों ने इस्तीफा दिया था. निर्वाचन आयोग ने इन सीटों पर चुनाव की घोषणा कर दी है. निर्वाचन आयोग के अनुसार, इन सीटों पर 24 जुलाई को चुनाव होगा. 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम 5 बजे वोटों की गिनती होगी. इस संबध में 7 जुलाई को अधिसूचना जारी कर दी जायेगी. जहां नामांकन करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई तय की गई है. 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते है. चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी.

किन सांसदों ने दिया था इस्तीफा

विधानसभा चुनाव में हार के बाद, ममता बनर्जी के करीबी माने जाने वाले सुखेंदु शेखर रॉय पहले राज्यसभा सांसद थे, जिन्होंने आठ जून को टीएमसी और संसद की सदस्यता से इस्तीफा दिया था. उन्होंने टीएमसी में भ्रष्टाचार, महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ममता बनर्जी के नेतृत्व पर सवाल उठाए थे. सुखेंदू ने आरोप लगाया था कि पार्टी में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया गया और दागियों को आगे बढ़ाया गया. वहीं 10 जून को सुष्मिता देव और 11 जून को प्रकाश चिक ने इस्तीफा दिया था.

 

ALSO READ : नर्सिंग ऑफिसर के 196 पदों पर निकली भर्ती, 44,900 रुपये तक शुरुआती वेतन

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *