Palamu: चैनपुर के शाहपुर में एक बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से दुर्घटना हो गई, जिसमें श्रम पदाधिकारी राहुल कुमार घायल हो गए. वह एसआईआर (SIR) कार्य के सिलसिले में बांसडीह जा रहे थे.
मोटरसाइकिल के आगे एक कुत्ता आ गया
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राहुल कुमार विभागीय काम के लिए चैनपुर के बांसडीह की ओर जा रहे थे. इसी बीच शाहपुर के पास अचानक उनकी मोटरसाइकिल के आगे एक कुत्ता आ गया. उस कुत्ते को बचाने की कोशिश में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में राहुल कुमार को चोटें आईं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने उनकी मदद की और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के अनुसार वर्तमान में उनकी स्थिति ठीक है और वह खतरे से बाहर हैं.

AlsoRead:झारखंड सचिवालय आशुलिपिक परीक्षा-2024 रद्द! JSSC ने जारी की सूचना


