NewsWave Desk : अग्निवीर योजना के तहत सेना में बहाल युवाओं को जल्द ही अच्छी खबर मिल सकती है. अग्निवीरों का पहला बैच इस साल चार साल का कार्यकाल पूरा करने जा रहा है. ऐसे में तीनों सेनाओं में अग्निवीरों की स्थायी नियुक्ति बढ़ाने की चर्चा तेज हो गई है. केंद्र सरकार की योजना के तहत, चार साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत को ही नियमित सैनिक के रूप में रखा जा सकता है. लेकिन तीनों सेना अपने अपने क्षेत्र में कार्यरत अग्निवीरों की कार्यावधि बढ़ा सकती है. खबरों के अनुसार भारतीय नौसेना लगभग 75 प्रतिशत अग्निवीरों को बहाल रख सकती है. जबकि थल सेना और एयरफोर्स मौजूदा 25 प्रतिशत की सीमा बढ़ाकर करीब 50 प्रतिशत मांग कर सकती हैं. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर रिटेंशन की सीमा 25 प्रतिशत ही है.
मेरिट के आधार पर किया जायेगा भर्ती
जानकारी के अनुसार, पहले चार साल की सेवा पूरी करने वाले अग्निवीर सेवा से मुक्त होंगे. इसके बाद जो अग्निवीर आगे भी नौकरी करना चाहेंगे, उन्हें मेरिट के आधार पर सलेक्ट कर दोबारा नियमित सैनिक के रूप में भर्ती किया जाएगा. सरकार इन जवानों की कार्यावधि इसलिये बढ़ाना चाहती है क्योंकि ये जवान पिछले चार सालों से देश के लिये डटे रहे. साथ ही अब ये आधुनिक हथियारों व नई तकनीकों को अच्छी तरह से समझ चुके हैं और इसका इस्तेमाल भी कर रहे हैं. जानकारी हो कि अग्निवीर बहाली के दौरान विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए इसे युवाओं के साथ खिलवाड़ बताया था.

ALSO READ : बहू को गुड़ का बर्तन नीचे रखने पर सास का डांटना और अपशब्द कहना क्रूरता नहीं – HC


