Click Here
Click Here
Click Here

जामताड़ा: ग्रामसभा में गांव के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित, ग्रामीण एकजुट

Jamtara: जिले के लधना पंचायत अंतर्गत खेरोवा गांव में सोमवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा की अध्यक्षता मांझी हराम जतीन...

जिले के लधना पंचायत अंतर्गत खेरोवा गांव में सोमवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया

Jamtara: जिले के लधना पंचायत अंतर्गत खेरोवा गांव में सोमवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा की अध्यक्षता मांझी हराम जतीन देव किस्कू ने की, जबकि सहयोगी के रूप में दिलीप किस्कू उपस्थित रहे. बैठक में गांव के विकास एवं जनसुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

विकास कार्यों को लेकर कई प्रस्ताव पारित

ग्रामसभा में पात्र परिवारों का राशन कार्ड बनवाने, विद्यालय की चहारदीवारी निर्माण, जाहेर थान की चहारदीवारी निर्माण तथा नए आंगनवाड़ी केंद्र के निर्माण से संबंधित प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए. ग्रामीणों ने इन सभी योजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देकर जल्द कार्य शुरू कराने की मांग की.बैठक में ओंकार सेवा संस्थान के प्रतिनिधि सुचिंद्र भगत, अनिल किस्कू एवं गौरव सिंह भी उपस्थित रहे. उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने तथा विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा दिया.

समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने की मांग

ग्रामसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. उपस्थित लोगों ने गांव के समग्र विकास, शिक्षा, पोषण एवं बुनियादी सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए पारित सभी प्रस्तावों का समर्थन किया तथा प्रशासन से विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की मांग की.

ALSO READ : धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो के नारों के साथ छात्रों का प्रदर्शन, जिला स्कूल से लोकभवन तक निकाला गया मार्च

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *