Click Here
Click Here
Click Here

चाईबासा: फाइलेरिया उन्मूलन हेतु ‘नाइट ब्लड सर्वे’ अभियान जारी, 13,500 रक्त नमूने संग्रह करने का लक्ष्य

Chaibasa: राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...

चाईबासा
'नाइट ब्लड सर्वे' अभियान

Chaibasa: राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पश्चिमी सिंहभूम जिले में फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नाइट ब्लड सर्वे, NBS-2026 अभियान को बेहद तेजी से और सुनियोजित तरीके से संचालित किया जा रहा है.

45 गांवों में चल रहा रात्रिकालीन रक्त सर्वेक्षण

जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार विशेष माइक्रोप्लान के अनुसार जिले के सभी 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अंतर्गत आने वाले 45 चयनित गांवों में रात्रिकालीन रक्त सर्वेक्षण किया जा रहा है. अभियान का उद्देश्य जिले में फाइलेरिया संक्रमण की वास्तविक स्थिति का आकलन करना है, ताकि इसके आधार पर रोकथाम और उपचार की प्रभावी रणनीति तैयार की जा सके.

अब तक 4,470 रक्त नमूने किए गए संग्रहित

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभियान के तहत जिले भर से कुल 13,500 रक्त नमूने एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्यकर्मियों की सक्रियता और बेहतर समन्वय के कारण अब तक 4,470 रक्त नमूने सफलतापूर्वक संग्रहित किए जा चुके हैं। निर्धारित समय सीमा के भीतर लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें देर रात तक सुदूरवर्ती और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अभियान चला रही हैं.

ALSO READ: चक्रधरपुर: हर सड़क पर गड्ढे, हर मोड़ पर खतरा! चक्रधरपुर में बारिश बनी आफत

रात 10 बजे के बाद लिए जा रहे रक्त के नमूने

तकनीकी मानकों के अनुसार नाइट ब्लड सर्वे प्रतिदिन रात 10 बजे के बाद शुरू किया जाता है, क्योंकि फाइलेरिया का परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) इसी समय मानव रक्त में सबसे अधिक सक्रिय रहता है। इस दौरान एकत्र किए गए सभी रक्त नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कर संक्रमण की दर का आकलन किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन, रोकथाम और प्रभावी चिकित्सा प्रबंधन के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *