Ranchi: रिम्स रांची ने सहायक प्राध्यापक और क्लिनिकल ट्यूटर पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है. चयन प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 18 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. रिम्स प्रशासन के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से संस्थान में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी. साथ ही मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान कार्यों को भी नई मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें: RIMS में टीबी के 60 मरीजों को मिली पोषण किट, 5 महीने में 1,550 लोगों को मिली पोषण सहायता

विभागवार चयन इस प्रकार है:
प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग– 2 पद
मनोचिकित्सा विभाग– 1 पद
सर्जरी विभाग– 2 पद
शिशु शल्य चिकित्सा विभाग– 1 पद
अस्थि रोग (ट्रॉमा) विभाग– 1 पद
एनेस्थीसिया (ट्रॉमा) विभाग– 2 पद
मेडिसिन विभाग– 2 पद
नेफ्रोलॉजी विभाग– 1 पद
त्वचा एवं यौन रोग विभाग– 1 पद
पैथोलॉजी विभाग– 2 पद
कॉलेज ऑफ नर्सिंग में क्लिनिकल ट्यूटर– 3 पद
यह भी पढ़ें: प्रेमसंस के मालिक पुनीत पोद्दार एवं अन्य को फिलहाल राहत नहीं, लटक रही गिरफ्तारी की तलवार
रिम्स ने चयनित अभ्यर्थियों को दी बधाई
रिम्स प्रशासन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. संस्थान ने उम्मीद जताई है कि नए शिक्षकों और क्लिनिकल ट्यूटर के जुड़ने से मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा, मेडिकल छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलेगी और अनुसंधान गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. रिम्स ने बताया कि चयन परिणाम की विस्तृत अधिसूचना जारी कर दी गई है. अभ्यर्थी संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी चयन सूची और अन्य जानकारी देख सकते हैं.


