Bokaro: भारतीय जनता पार्टी बोकारो नगर के तत्वावधान में भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती गरिमामय माहौल में मनाई गई. सेक्टर 1/बी स्थित सूर्य सरोवर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम भाजपा बोकारो नगर अध्यक्ष विशाल गौतम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्रसेवा और अखंड भारत के संकल्प के लिए प्रेरणादायक है। पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने भी उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे.



