Click Here
Click Here
Click Here

धनबाद पुलिस ने जून महीने में 574 वारंटों का किया निष्पादन, फरार आरोपियों पर कसा शिकंजा

Ranchi/Dhanbad: धनबाद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. केस से जुड़े मामले में अपराधियों पर धनबाद...

Dhanbad police executed 574 warrants in June, tightening the noose on absconding accused

Ranchi/Dhanbad: धनबाद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. केस से जुड़े मामले में अपराधियों पर धनबाद पुलिस की कार्रवाई जारी है. जून महीने में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है. एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर चलाए गए इस विशेष अभियान के तहत कुल 574 वारंटों का निष्पादन किया गया है. इस कार्रवाई में 569 अभियुक्त वारंट समेत कुल 574 लंबित वारंटों को निष्पादित किया गया. एसएसपी के कड़े रुख के बाद जिले के सभी थानों ने फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ के लिए अभियान तेज कर दिया था. पुलिस प्रशासन का कहना है कि लंबे समय से लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाई जा रही है और कानून के शिकंजे से बचना अब नामुमकिन है. पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे.

यह भी पढ़ें: धनबाद में मंईयां सम्मान योजना के 3.46 लाख लाभुकों को 259 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी

SSP खुद कर रहे अभियान की निगरानी

SSP प्रभात कुमार स्वयं इस विशेष अभियान की नियमित निगरानी कर रहे हैं. उन्होंने सभी थाना प्रभारियों एवं अनुसंधान पदाधिकारियों को शेष लंबित वारंटों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. अभियान की लगातार समीक्षा भी की जा रही है ताकि न्यायालय से निर्गत सभी लंबित वारंटों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके. एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि फरार अभियुक्तों, वारंटियों तथा न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार का विशेष अभियान जारी रहेगा. धनबाद पुलिस का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया को गति देना, अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना तथा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है. जून माह में प्राप्त यह सफलता धनबाद पुलिस की सक्रिय कार्यशैली, समन्वित प्रयासों और अपराध नियंत्रण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दिखाता है.

यह भी पढ़ें: झारखंड में दिखेगा कोल माइंस और इको टूरिज्म का नया रंग: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए विशेष कार्य योजना बनाने के निर्देश

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *