Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, SDO ने मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र जमा करने की अपील

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने...

Chakradharpur
विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत पोड़ाहाट अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र संख्या 64, 65, 66, 168, 171 एवं 172 का भ्रमण कर चल रहे पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण कार्य में तेजी लाने के निर्देश 

निरीक्षण के दौरान मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण कार्य की समीक्षा की गई. संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को प्रपत्रों के वितरण और संग्रहण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए.

निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदाताओं से की अपील

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की, कि वे अपने-अपने बीएलओ से गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे सावधानीपूर्वक भरें तथा उस पर रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो और हस्ताक्षर अंकित कर शीघ्र संबंधित बीएलओ को जमा करें, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 का कार्य समय पर पूरा किया जा सके.

यह भी पढ़ें: रांची में 1.59 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंचे 63.74 करोड़ रुपये, चार महीने की पेंशन DBT से जारी

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *