कोडरमा घाटी में भीषण सड़क हादसा: दूध टैंकर और ट्रेलर के बीच टक्कर, एक की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर 

Koderma: जिले के कोडरमा घाटी के मेघातरी क्षेत्र में सोमवार देर रात दूध से लदे टैंकर और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो...

Koderma: जिले के कोडरमा घाटी के मेघातरी क्षेत्र में सोमवार देर रात दूध से लदे टैंकर और ट्रेलर की जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में टैंकर के उपचालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल है. मृतक की पहचान बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत झंडो गांव निवासी 28 वर्षीय सिंटू कुमार पिता श्याम सिंह के रूप में हुई है. घायल चालक का नीलेश कुमार और प्रफुल कुमार के रुप मे हुई है. जानकारी के अनुसार दूध से लदा टैंकर कोडरमा होते हुए बिहार जा रही थी. इसी दौरान मेघातरी घाटी में आगे चल रहे ट्रेलर में टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.  चालक और उपचालक केबिन में फंस गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पर कोडरमा थाना की पेट्रोलिंग टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से निकालकर सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान उपचालक सिंटू कुमार ने दम तोड़ दिया. चालक का इलाज जारी है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टैंकर और ट्रेलर को क्रेन की मदद से हटाकर यातायात सामान्य कराया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *