सिमडेगा: सेंट्रल अंजुमन फैजूरजा चुनाव के लिए मतदान शुरू, 1700 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

Simdega: सेंट्रल अंजुमन फैजूरजा के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई. भठ्ठीटोली स्थित मदरसा परिसर...

सिमडेगा में सेंट्रल अंजुमन फैजूरजा चुनाव के लिए मतदान शुरू
सिमडेगा में सेंट्रल अंजुमन फैजूरजा चुनाव के लिए मतदान शुरू

Simdega: सेंट्रल अंजुमन फैजूरजा के चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हो गई. भठ्ठीटोली स्थित मदरसा परिसर में सुबह 7 बजे से मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं. चुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है तथा मतदान केंद्र पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

दो पदों के लिए हो रहा मतदान

चुनाव अधिकारी अख्तर खान ने बताया कि सेंट्रल अंजुमन फैजूरजा के कुल पांच पदों के लिए चुनाव कराया जा रहा है. इनमें सचिव (सेक्रेटरी), नायब सदर और नायब सचिव पद पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. वहीं सदर और खजांची पद के लिए मतदान कराया जा रहा है.

Also Read: रांची: JPSC बैकलॉग सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा(PT)-2025 का रिजल्ट जारी, मुख्य परीक्षा(Mains Exam) के लिए आवेदन शुरू

1700 मतदाता करेंगे मतदान

उन्होंने बताया कि सदर पद के लिए दो उम्मीदवार तथा खजांची पद के लिए भी दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इन दोनों पदों के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा. चुनाव में कुल 1700 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

आज ही घोषित होंगे परिणाम

मतदान समाप्त होने के बाद मंगलवार शाम को ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. चुनाव समिति ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदान केंद्र पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की भी तैनाती की गई है. चुनाव के नतीजों पर अंजुमन के सदस्यों और मतदाताओं की नजर बनी हुई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *