Click Here
Click Here
Click Here

रांची: अवैध प्रेम संबंध में पति बना बाधक तो पत्नी ने करा दी हत्या, सिर काटकर जलाया शव, पुलिस ने 18 दिन बाद किया हत्या का खुलासा

Ranchi: अवैध प्रेम संबंध में बाधक बने तमाड़ के मांझी टोली निवासी संजय लोहरा (27) की हत्या उसकी पत्नी सुबोधनी देवी ने...

अवैध प्रेम संबंध में पति बना बाधक तो पत्नी ने करा दी हत्या
पुलिस ने 18 दिन बाद किया हत्या का खुलासा

Ranchi: अवैध प्रेम संबंध में बाधक बने तमाड़ के मांझी टोली निवासी संजय लोहरा (27) की हत्या उसकी पत्नी सुबोधनी देवी ने अपने प्रेमी रमन कुमार सेठ के साथ षडयंत्र कर करवा दी. हत्या के बाद पहचान मिटाने के लिए शव का सिर धड़ से अलग कर दिया गया, शरीर पर पेट्रोल डालकर जला दिया. सिर को जंगल में गाड़ दिया. रांची पुलिस की एसआईटी ने वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले का खुलासा करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनकी निशानदेही पर मृतक का सिर, हत्या में प्रयुक्त चापड़,ऑल्टो कार, दो मोबाइल और बाइक भी बरामद कर लिये गये. यह जानकारी ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने प्रेस वार्ता में दी. इस दौरान बुंडू डीएसपी ओम प्रकाश व बुंडू थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो ने दी.

क्या है मामला

19 जून को बुंडू थाना क्षेत्र के ग्राम सुमानडीह स्थित महादेवटांड़ के जंगल से एक अधजला और सिर कटा अज्ञात शव बरामद हुआ था. शव के दाहिने हाथ की कलाई पर संजय राय उर्फ पाल गोदना होने के आधार पर पुलिस ने पहचान की कोशिश शुरू की. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एसएसपी राकेश रंजन के आदेश बुंडू एसडीपीओ के नेतृत्व में  एसआइटी गठन किया गया. जांच के दौरान शव की पहचान तमाड़ थाना क्षेत्र के मांझी टोली निवासी संजय लोहरा के रूप में हुई. तकनीकी साक्ष्यों और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने 6 जुलाई को रमन कुमार सेठ और मृतक की पत्नी सुबोधनी देवी को गिरफ्तार किया.

पूछताछ में आयी चौकाने वाली बातें

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि पिछले करीब दो वर्षों से उनके बीच अवैध प्रेम संबंध था. संजय लोहरा को इसकी जानकारी होने के कारण वह दोनों के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा बन गया था. इसके बाद सुबोधनी देवी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची.18 जून को सुबोधनी देवी ने शादी समारोह में जाने का बहाना बनाकर पति को बाइक से सोनाहातु की ओर ले गई. आड़िया सतिया नदी के पास शौच का बहाना कर वह अलग हो गई. इसी दौरान प्रेमी रमन कुमार सेठ अपने दो साथियों के साथ ऑल्टो कार से वहां पहुंचा और संजय लोहरा की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को ऑल्टो कार से महादेवटांड़ के जंगल ले जाकर सिर धड़ से अलग कर दिया. धड़ पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई ताकि पहचान मिटाई जा सके, जबकि सिर को तमाड़ थाना क्षेत्र के सुंदरडीह के समीप रानी वन जंगल में गाड़ दिया. मृतक की बाइक को भी तमाड़ थाना क्षेत्र के बबईकुढ़ी के पास छोड़ दिया गया था.

AlsoRead:पलामू: आनंदमार्ग प्रचारक संघ ने MMCH में भर्ती मरीजों के बीच बांटे फल

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *