Palamu: आनंदमार्ग प्रचारक संघ (केंद्रीय) के महिला कल्याण विभाग की स्थानीय इकाई द्वारा मंगलवार को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (MMCH) में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया. इस सेवा कार्य का उद्देश्य मरीजों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करना था.
अस्पताल में भर्ती मरीजों को दिया गया पौष्टिक फल
संस्था की प्रतिनिधि अवधूतिका सर्वज्ञ आनंद (D.T.S.(L.), मेदिनीनगर) ने बताया कि फल वितरण कार्यक्रम के लिए सिविल सर्जन (C.S.) एवं अस्पताल प्रबंधन से विधिवत लिखित अनुमति प्राप्त की गई थी. अनुमति मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पौष्टिक फलों का वितरण किया गया.

कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक और मानवीय सहयोग देना है
उन्होंने बताया कि आनंद मार्ग प्रचारक संघ समय-समय पर सेवा, मानव कल्याण एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है. इसी दौरान मरीजों की सेवा के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. अस्पताल प्रशासन एवं सिविल सर्जन कार्यालय ने संस्था के इस सामाजिक और मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग प्रदान किया. इस अवसर पर संस्था की ओर से शारदा, पूनम, मीना, प्रभा, कलावती, लक्ष्मी, उर्मिला, मुन्नी, सरोज, निखिल, पार्थ एवं हीरालाल सहित कई सेवादार तथा अस्पताल के कर्मी उपस्थित रहे.
ALSO READ : रांची: ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में रथ यात्रा की तैयारियां तेज, प्रशासन मुस्तैद, DC-SSP ने किया निरीक्षण


