Click Here
Click Here
Click Here

J.J कॉलेज के प्रांगण में जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Koderma: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची के आदेश अनुसार दिनांक 7 जुलाई 2026 को स्थानीय जे.जे. कॉलेज के प्रांगण में जिला...

J.J कॉलेज के प्रांगण में जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
J.J कॉलेज के प्रांगण में जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Koderma: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग रांची के आदेश अनुसार दिनांक 7 जुलाई 2026 को स्थानीय जे.जे. कॉलेज के प्रांगण में जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत उद्घघाटन जिला शिक्षा अधीक्षक कोडरमा के द्वारा किया गया. आज के फुटबॉल प्रतियोगिता में सभी प्रखंडों से U-17 बालक U-17 बालिका एवं  U- 15 बालक वर्ग के प्रतिभागी भाग लिए. जिला शिक्षा अधीक्षक कोडरमा के द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन में खेल को पढ़ाई के साथ नियमित रूप से शामिल करने को बताया गया. एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है उसे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के द्वारा भी प्रत्येक कार्य दिवस में खेल घंटी संधारित करने का निर्देश प्राप्त है.

ये शामिल रहें 

समाचार लिखे जाने तक बालिका वर्ग (अंडर 17) में PM SHRI+2 उच्च विद्यालय ढाब चंदवारा विजेता एवं PM SHRI+2 उच्च विद्यालय डुमरडीहा कोडरमा उप विजेता रहे. आज के खेल प्रतियोगिता में कृष्ण सिंह, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी प्रखंड के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, विक्रम परमार खेल प्रभारी के साथ राजकुमार, मुन्ना शर्मा, खेल शिक्षक अजीत कुमार, संजय यादव, सुजीत कुमार, मनोहर कुमार, प्रतिभा कुमारी,अंशु कुमारी आदि शामिल हुए.

AlsoRead:वैश्विक मंच पर झारखंड की पहचान मजबूत करेंगे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी: राज्यपाल

ipb1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *