सरायकेला: तिरुलडीह में अवैध बालू पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 CFT बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

Seraikela: तिरुलडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान...

Seraikela: तिरुलडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात पुलिस ने अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान पुलिस ने डांटम इलाके से एक ट्रैक्टर को जब्त किया, जिस पर करीब 100 CFT अवैध बालू लदा हुआ था.

छापेमारी के दौरान पकड़ा गया ट्रैक्टर

पुलिस के अनुसार, अवैध बालू के उत्खनन और परिवहन की सूचना के आधार पर मंगलवार देर रात कार्रवाई की गई. छापेमारी के दौरान डांटम से बालू लदा ट्रैक्टर पुलिस के हाथ लगा. जांच के बाद ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया.

थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया वाहन

जब्त ट्रैक्टर को तिरुलडीह थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है. पुलिस ने मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

अवैध बालू परिवहन पर कार्रवाई जारी

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध बालू उत्खनन और परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.

ALSO READ: चाईबासा: हाटगम्हरिया में भाजपा का बड़ा मंथन, संगठन विस्तार से आंदोलन तक की रणनीति तैयार; कार्यकर्ताओं को मिले निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *