Pakur: पाकुड़ द्वारा जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, जीवनशैली में सुधार लाना एवं प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को बढ़ावा देना है.
40 स्थानों पर नागरिकों को दिया गया प्रशिक्षण
मंगलवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित अन्य 40 स्थानों पर योग प्रशिक्षकों द्वारा नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों ने दैनिक जीवन में योग को शामिल करने के लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: CM हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना, ‘एक्सप्लोर इंफिनाइट ऑपरचुनिटीज’ के जरिए वैश्विक निवेश और AI तकनीक पर होगी नजर


