Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी को आजीवन कारावास

Bokaro: बोकारो के माननीय न्यायालय ADJ-III ने मंगलवार को बहुचर्चित पॉक्सो मामले में दोषी सलीम अंसारी (39 वर्ष) को आजीवन कारावास की...

Bokaro: बोकारो के माननीय न्यायालय ADJ-III ने मंगलवार को बहुचर्चित पॉक्सो मामले में दोषी सलीम अंसारी (39 वर्ष) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. यह फैसला स्पेशल पॉक्सो केस संख्या-21/2024 (चास थाना कांड संख्या-20/2024) में सुनाया गया. न्यायालय ने दोषी को धारा 376AB एवं 376(2)(t) भारतीय दंड संहिता तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई. जुर्माना अदा नहीं करने पर दोषी को दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा.

क्या है मामला?

अभियोजन के अनुसार, 21 जनवरी 2024 को दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच चास थाना क्षेत्र के अंसारी मोहल्ला निवासी सलीम अंसारी ने घर से अपनी ही 8 वर्षीय नाबालिग बेटी को पास की झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ मारपीट और दुष्कर्म जैसे वारदात को अंजाम दिया. मामला सामने आने के बाद चास थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया था. मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

यह भी पढ़ें: सरायकेला: उप विकास आयुक्त ने की विभिन्न संस्थानों एवं विकास योजनाओं की समीक्षा, दिए आवश्यक निर्देश 

ipb1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *