Click Here
Click Here
Click Here

रांची: नगर निगम ने सरकारी भवनों से हटाया अवैध कब्जा, डांस क्लास बंद कर भवन में लगाया ताला

रांची: रांची नगर निगम ने अपनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन को लेकर शहर में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान...

रांची: रांची नगर निगम ने अपनी परिसंपत्तियों की सुरक्षा और बेहतर प्रबंधन को लेकर शहर में सघन जांच अभियान चलाया. इस दौरान कई जगहों पर सरकारी भवनों पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई की गई. भू-संपदा कोषांग के सहायक प्रशासक राहुल यादव के नेतृत्व में निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में निगम स्वामित्व वाले भवनों और परिसंपत्तियों का निरीक्षण किया. टीम ने वार्ड संख्या 18 से 36 तक करीब 15 सरकारी भवनों की जांच की. जहां भी अतिक्रमण या अवैध कब्जा मिला, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे हटाया गया.

सामुदायिक भवन में चल रही डांस क्लास बंद, अवैध कब्जाधारियों को नोटिस

जांच के दौरान वार्ड संख्या 29 के खादगड़ा शनि मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में एक निजी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर डांस क्लास चलाने का मामला सामने आया. निगम की टीम ने तुरंत डांस क्लास बंद करवाया और भवन में ताला लगा दिया. वहीं वार्ड संख्या 21 के पंचायत भवन में भी अवैध रूप से ताला लगा हुआ पाया गया और अंदर निजी सामान रखा था. नगर निगम की टीम ने पुराना ताला हटाकर नया ताला लगा दिया और संबंधित व्यक्ति को सामान हटाने का निर्देश दिया. इसके अलावा सुखदेव नगर स्थित निगम के एक भवन में कुछ लोगों के अवैध रूप से रहने की जानकारी मिलने पर उन्हें 24 घंटे के भीतर भवन खाली करने का निर्देश दिया गया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *