Click Here
Click Here
Click Here

रांची: पानी की समस्या से निपटने में जुटा नगर निगम, कई HYDT और मिनी HYDT की हुई मरम्मत

रांची: गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट से निपटने के लिए रांची नगर निगम सक्रिय हो गया है. प्रशासक के निर्देश...

रांची: गर्मी के मौसम में संभावित जल संकट से निपटने के लिए रांची नगर निगम सक्रिय हो गया है. प्रशासक के निर्देश पर नगर निगम की जलापूर्ति शाखा की टीम शहर में लगातार फील्ड विजिट कर पानी की व्यवस्था की जांच कर रही है. जहां भी खराबी या गंदगी की शिकायत मिल रही है, उसे तुरंत ठीक कराया जा रहा है ताकि लोगों को पानी की आपूर्ति में किसी तरह की परेशानी न हो. अधिकारियों के अनुसार शहर में लगे सभी HYDT और मिनी HYDT (पानी टंकी) की जांच की जा रही है और परिसंपत्ति अधीक्षकों की रिपोर्ट तथा नागरिकों से मिली शिकायतों के आधार पर आवश्यक मरम्मत कर पानी की सप्लाई सुचारु की जा रही है.

एक सप्ताह में 4 HYDT और 17 मिनी HYDT की मरम्मत

नगर निगम की टीम ने पिछले एक सप्ताह में शहर के चार HYDT की मरम्मत की है. इनमें सिंदवार टोली, बनिया टोली, चिरांदी (वार्ड 3) और बकरी बाजार स्टोर के पास (वार्ड 20) शामिल हैं. इसके अलावा शहर के 17 अलग-अलग स्थानों पर मिनी HYDT को भी दुरुस्त किया गया है. इनमें चर्च रोड, शिव शक्ति नगर, लोहारा कोचा, कुर्बान गली, बेल कोच्चा, फौजी गली, भवानी नगर, दुर्गा मंदिर (वार्ड 27), सीटीआई के पास, वार्ड 39 डीटी-218 के पास, कांटाटोली चौक, भुकरू पुल, मधुकम रोड नंबर-5, पथलकुदुआ चर्च लाइन, श्रीनगर रोड, डोरा बेकरी गली और शिव शक्ति नगर जैसे इलाके शामिल हैं. नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि कहीं भी HYDT या मिनी HYDT खराब मिले या पानी से जुड़ी कोई समस्या हो, तो इसकी जानकारी निगम के टोल फ्री नंबर 18005701235 पर दें, ताकि जल्द कार्रवाई की जा सके.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *