Click Here
Click Here
Click Here

रांची पुलिस ने छिनतई मामलों में कोढ़ा गैंग की संलिप्तता जांचने का दिया आदेश, खंगाली जा रही है रिकॉर्ड

Ranchi: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में छिनतई की घटनाएं हुई है. इस छिनतई की घटनाओं को...

image: AI Generated

Ranchi: राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में हाल के दिनों में छिनतई की घटनाएं हुई है. इस छिनतई की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार कार्यवाई कर रही है. पुलिस ने शहर में सक्रिय अपराधियों और विशेषकर बाहरी गिरोहों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू करने का फैसला किया है. पुलिस अधिकारियों ने हाल के दिनों में हुई छिनतई के मामलों में कुख्यात कोढ़ा गैंग की संलिप्तता को सत्यापित करने का आदेश जारी किया है.

वारदात के तरीके का किया जा रहा मिलान

पुलिस के आला अधिकारियों का मानना है कि शहर में अचानक बढ़ी छिनतई की वारदातों के पीछे इस अंतर्राज्यीय गिरोह का हाथ हो सकता है. रांची और इसके पड़ोसी जिलों में पहले भी राहगीरों से छिनतई के मामलों में इस गैंग का नाम बार-बार सामने आता रहा है. जिसके बाद इस मामले में इसकी संलिप्तता को सत्यापित करने का आदेश दिया है.

बाइक सवार महिलाओं को बनाते हैं निशाना 

पुलिस अधिकारी हाल के दिनों में हुई छिनतई की घटनाओं के वारदात करने के तरीके का बारीकी से मिलान कर रहे हैं. इसके अलावा, बाइक सवार महिलाओं से सोने की चेन और बैग छीनने में भी इस गिरोह के अपराधी माहिर माने जाते हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों के हुलिए और उनकी बाइकों के नंबरों का मिलान कोढ़ा गैंग के पुराने अपराधियों से किया जा सके.

Read Also: हजारीबाग: वोटर लिस्ट रिविजन में ढिलाई पर कमिश्नर सख्त, चुरचू के लारा मतदान केंद्र का किया औचक निरीक्षण

पुराने रिकॉर्ड और जेल से छूटे अपराधियों पर नजर

रांची पुलिस की एक विशेष टीम बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा क्षेत्र से जुड़े अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाल रही है. इसके साथ ही, हाल के महीनों में जेल से जमानत पर छूटे कोढ़ा गैंग के सदस्यों की वर्तमान लोकेशन और उनकी गतिविधियों का भी पता लगाया जा रहा है. ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वारदात के समय इस गिरोह के सक्रिय सदस्य शहर या उसके आसपास मौजूद थे या नहीं.

सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने का निर्देश

रांची के प्रमुख स्थान बैंकों, एटीएम और भीड़भाड़ वाले बाजारों में सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती बढ़ा दी गई है. रांची पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे बैंक से बड़ी रकम निकालते समय सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर दें. पुलिस का कहना है कि संलिप्तता की पुष्टि होते ही गिरोह के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *