Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : आदित्यपुर फायरिंग कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले...

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया. दरअसल 2 मार्च को आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सिरीस भट्ठा मांझी टोला निवासी 19 वर्षीय राजवीर सिंह उर्फ लालू पर जान मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी. इस घटना में गोली लगने से राजवीर सिंह घायल हो गया था. इसके बाद उसे इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था.

पुलिस ने हथियार भी किया बरामद

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गयी थी. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के नामजद आरोपी शुभम सरकार और राज लोहार उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोडेड देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा, एक मैगजीन, 7.65 एमएम के 16 जिंदा कारतूस और 315 एमएम के 4 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. साथ ही एक अपाची मोटरसाइकिल और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *