Click Here
Click Here
Click Here

रांची: अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट के 518 स्टॉलों की होगी री-लॉटरी, नगर निगम ने जारी की तारीख

Ranchi: रांची नगर निगम ने अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट के वेंडर्स के लिए नई सूचना जारी की है. निगम ने पहले से...

Atal Smriti Vendor Market
अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट

Ranchi: रांची नगर निगम ने अटल स्मृति वेंडर्स मार्केट के वेंडर्स के लिए नई सूचना जारी की है. निगम ने पहले से आवंटित और खाली पड़े कुल 518 स्टॉलों/चबूतरों के लिए दोबारा री-लॉटरी कराने का फैसला लिया है. नगर निगम के अनुसार, जिन वेंडर्स को पहले स्टॉल आवंटित किया गया था, उन्हें 15 जुलाई 2026 तक अपना बकाया शुल्क नगर निगम कार्यालय में जमा करना होगा. समय पर बकाया जमा करना जरूरी है.

नगर निगम द्वारा जारी नोटिस

18 जुलाई को होगी री-लॉटरी

नगर निगम ने बताया कि 18 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे रांची नगर निगम कार्यालय में री-लॉटरी आयोजित की जाएगी. सभी संबंधित वेंडर्स को अपने जरूरी दस्तावेजों के साथ समय पर पहुंचने को कहा गया है. नगर निगम ने यह भी बताया कि 518 वेंडर्स की सूची और शपथ पत्र (एफिडेविट) का प्रारूप निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे वेंडर्स डाउनलोड कर सकते हैं.

नगर निगम ने सभी वेंडर्स से अपील की है, कि वे तय समय के भीतर बकाया राशि जमा करें और री-लॉटरी में भाग लेकर अपनी प्रक्रिया पूरी करें.

यह भी पढ़ें: झारखंड को निवेश का नया हब बनाने की तैयारी, स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन पर कांग्रेस ने जताया भरोसा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *