Click Here
Click Here
Click Here

बोकारो: युवा सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्पिरेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

Bermo: बेरमो के युवा सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, जनसेवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए...

Vikas Kumar Gupta
युवा सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता

Bermo: बेरमो के युवा सामाजिक कार्यकर्ता विकास कुमार गुप्ता को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों, जनसेवा और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिष्ठित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंस्पिरेशनल अवॉर्ड 2026 से बुधवार को ऑनलाइन सम्मानित किया गया. भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था के माध्यम से जीवरण फाउंडेशन द्वारा यह सम्मान विकास गुप्ता के वर्षों के निरंतर और सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देता है. लंबे समय से क्षेत्र की जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय विकास गुप्ता के प्रयासों से अब तक दर्जनों बच्चों की सफल हार्ट सर्जरी हो चुकी है.

विकास ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी सुविधाएं दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

इसके अलावा विकास कुमार गुप्ता ने सैकड़ों बुजुर्गों को पेंशन, गंभीर मरीजों को इलाज और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सरकारी सुविधाएं दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. क्षेत्र में झारखंड के सोनू सूद के नाम से मशहूर विकास गुप्ता बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को अपनी प्रेरणा स्रोत मानते हैं और उनके माध्यम से राज्य के कई जरूरतमंदों तक मदद पहुंचा चुके हैं. स्वयं सोनू सूद भी कई बार वीडियो कॉल के जरिए उनके सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़ चुके हैं. विकास गुप्ता के कार्यों की सराहना इटली की एक प्रतिष्ठित पत्रिका में भी हो चुकी है, साथ ही उन्हें पूर्व में नेल्सन मंडेला अवॉर्ड और राष्ट्रीय युवा दिवस पर रांची में भी सम्मानित किया जा चुका है.

इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद विकास कुमार गुप्ता ने इसे अपने सहयोगियों और समाज के विश्वास को समर्पित करते हुए कहा, कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक निष्ठा व समर्पण के साथ जनसेवा करने की नई ऊर्जा देगा. उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक और विभिन्न संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

यह भी पढ़ें: पलामू : मेडिकल कॉलेज के पास रेकी करता शातिर चोर गिरफ्तार, स्कूल से चुराए दो गैस सिलेंडर बरामद

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *