नेमरा से शुरू हुई भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, देवेंद्र नाथ महतो ने संभाली कमान

Ranchi/Ramgarh: जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है. छात्रों ने सोमवार से आंदोलन...

Recruitment system reform journey begins in Nemra; Devendra Nath Mahato takes charge.

Ranchi/Ramgarh: जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़ी मांगों को लेकर छात्रों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है. छात्रों ने सोमवार से आंदोलन के दूसरे चरण की शुरुआत की. इसके तहत ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ शुरू की गई है. यह यात्रा झारखंड के अलग-अलग जिलों से होकर गुजरेगी और अंत में रांची में समाप्त होगी. यात्रा की शुरुआत रामगढ़ के नेमरा गांव से हुई. नेमरा को दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जन्मस्थली के रूप में जाना जाता है. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो और अन्य छात्रों ने यहां शिबू सोरेन की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया. इसके बाद वहां सखुआ का पौधा भी लगाया गया. इसके बाद नेमरा से गोला चौक तक छात्रों ने पैदल मार्च किया. यात्रा के दौरान देवेंद्र नाथ महतो ने प्रचार वाहन की खुद ड्राइविंग करते हुए यात्रा की अगुवाई की.

यह भी पढ़ें: रांची में अवैध पानी कारोबार और अतिक्रमण पर निगम की बड़ी कार्रवाई, 3 RO प्लांट पर 1.50 लाख का जुर्माना

सरकार पर लगाया छात्रों से धोखा देने का आरोप

देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ विश्वासघात किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े मामलों में सरकार ने कोर्ट के सामने छात्रों का पक्ष मजबूती से नहीं रखा. उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में पूरे राज्य में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ के जरिए सभी जिलों में जाकर छात्रों और युवाओं को आंदोलन से जोड़ा जाएगा. यात्रा के अंत में रांची पहुंचकर सरकार के खिलाफ बड़ा विरोध दर्ज कराया जाएगा.

सीबीआई जांच की मांग

जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के संयोजक राम अवतार महतो ने कहा कि आंदोलन के पहले चरण में सत्याग्रह और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की गई थी. उनका आरोप है कि सरकार ने छात्रों की मांगों को गंभीरता से नहीं लिया. उन्होंने कहा कि जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े मामलों में सीबीआई जांच की मांग को लेकर सरकार को कोर्ट में छात्रों का पक्ष मजबूती से रखना चाहिए. जांच से जुड़े तथ्यों को भी कोर्ट के सामने सही तरीके से रखने की मांग की गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *