Chaibasa: सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और झारखंड भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद गीता कोड़ा रामतीर्थ मंदिर पहुंचे. दोनों नेताओं ने भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की.
श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मधु कोड़ा एवं गीता कोड़ा का स्वागत किया. सावन के आखिरी सोमवार को रामतीर्थ मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

सभी के कल्याण की कामना
पूजा-अर्चना के दौरान मधु कोड़ा और गीता कोड़ा ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया. दोनों ने क्षेत्र और प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के साथ सभी के कल्याण की प्रार्थना की.

