SAURAV SINGH
रांची: लातेहार पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने 13 जवान को जिंदा जलाने वाला को कुख्यात 10 लाख इनामी नक्सली मृत्युंजय भुइयां को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार किया है. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान पुलिस ने एक तरह जहां नक्सलियों के सप्लाई नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया तो वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने खुफिया सूचना को मजबूत करने के साथ साथ ग्रामीणों को भी जागरूक किया है. जिसका नतीजा यह हुआ जैसे ही मृत्युंजय भुइयां छिपादोहर इलाके में राशन लेने आया एसपी को इसकी सूचना मिल गई. इसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर मृत्युंजय भैया और उसके साथी को बोरी में चावल समेत अन्य राशन सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया.

19 जवानों की हत्या में था शामिल:
कुख्यात नक्सली मृत्युंजय भुइयां साल 2013 में गढ़वा में 13 जवानों काे जिंदा जलाने और बूढ़ा पहाड़ पर नक्सली हमले में छह जवानों की हत्या करने में शामिल था. माओवादियों का जोनल कमांडर और गढ़वा के भंडरिया कांड का आरोपी मृत्युंजय लातेहार के छिपादोहर बरवाडीह स्थित चकलवा नावाडीह का रहने वाला है. साल 2021 में मरकस काे बूढ़ा पहाड़ की कमान सौंपने के बाद से मृत्युंजय नाराज चल रहा था और वह सरेंडर करने वाला था. लेकिन फिर वह यह इरादा त्याग दिया.
मृत्युंजय भुइयां दर्जनों नक्सली हमले का आरोपी है:
मृत्युंजय भुइयां दर्जनों नक्सली हमले का आरोपी है.उसके खिलाफ पलामू, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में उस पर कई केस दर्ज है. जानकारों के मुताबिक, उसे बूढ़ा पहाड़ समेत कई जिलों के जंगल-पहाड़ के चप्पे-चप्पे की जानकारी है.पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसे काफी क्रूर माना जाता था. संगठन में उसकी अच्छी पकड़ थी.

