Click Here
Click Here
Click Here

झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुआ मंथन

रांचीः झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग ने आज राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों...

रांचीः झारखंड में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग ने आज राज्य के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. इस बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि राज्य में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की तैयारियां की जा रही हैं.

मतदाता सूची की मैपिंग का कार्य जारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि गहन पुनरीक्षण के दौरान बीएलओ मतदाताओं के घर-घर जा कर इन्यूमेरेशन फॉर्म देंगी एवं फॉर्म भरे जाने के बाद उसे संग्रहित भी करेंगे. साथ ही सभी मतदाताओं के घरों पर बीएलओ द्वारा स्टीकर भी लगाए जाएंगे. इन स्टीकरों में मतदाता के घर की संख्या एवं उनके बीएलओ का नाम एवं नंबर भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

राजनीतिक दलों से सहयोग अपेक्षित

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल सभी मतदान केंद्रों पर अपने बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति में तेजी लाएं, जिससे आगामी मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान समन्वय स्थापित करते हुए कार्य किया जा सके. उन्होंने कहा कि सभी बूथ लेवल एजेंट का मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित ट्रेनिंग भी पूरी करवा लें.

यह भी पढ़ें: बालिकाओं की शिक्षा राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत महत्वपूर्णः स्पीकर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *