Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : चांडिल में गंदगी का साम्राज्य, प्रशासन से साफ-सफाई की मांग, पर्व-त्योहार का दिया हवाला

Saraikela: श्री श्री 108 खेलाई चंडी बजरंग दल अखाड़ा कॉलेज मोड़, चांडिल ने साफ-सफाई को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. लाल मोहन...

Saraikela: श्री श्री 108 खेलाई चंडी बजरंग दल अखाड़ा कॉलेज मोड़, चांडिल ने साफ-सफाई को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. लाल मोहन दास उर्फ लाल्टू दास ने पर्व त्योहार को देखते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि चांडिल मुख्य बाजार में गंदा पानी बह रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. नाला की साफ-सफाई और गंदगी को रोकने की उन्होंने मांग की. वर्तमान में चाण्डिल बस स्टैंड, एक नंबर रेलवे फाटक के पास नाला का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे राहगीरों, स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं तथा स्थानीय ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामाना करना पड़ रहा है.

धूमधाम से मनाया जाता है रामनवमी और हनुमान जयंती

यह अखाड़ा चांडिल अनुमंडल का सबसे बड़ा अखाड़ा माना जाता है. श्री श्री 108 खेलाई चण्डी बजरंग दल अखाड़ा चाण्डिल कॉलेज मोड़ के द्वारा प्रतिवर्ष चैती नवरात्रि, रामनवमी और हनुमान जयंती धूमधाम से मनाया जाता है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *