Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में भारी बवाल, प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प

Palamu: राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) पर चियांकी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर को लेकर गुरुवार को जमीन मुआवजे के विवाद में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों...

फ्लाईओवर निर्माण
पलामू: फ्लाईओवर निर्माण के विरोध में भारी बवाल,

Palamu: राष्ट्रीय राजमार्ग-39 (NH-39) पर चियांकी में निर्माणाधीन फ्लाईओवर को लेकर गुरुवार को जमीन मुआवजे के विवाद में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई. विवाद बढ़ने के बाद ग्रामीणों की ओर से पथराव किया गया. घटना में कुछ ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है. सभी घायलों को इलाज के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी अफजाल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए. फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है.

प्रशासन ने लागू की निषेधाज्ञा

फ्लाईओवर निर्माण स्थल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने पहले ही एहतियाती कदम उठाते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी. इसके बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंच गए और विरोध शुरू कर दिया.

मुआवजे को लेकर ग्रामीणों का विरोध

ग्रामीणों का कहना है कि परियोजना के लिए अधिग्रहित जमीन का उचित और पूरा मुआवजा मिलने तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा. वहीं प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मुआवजे की प्रक्रिया तकनीकी और कागजी कारणों से लंबित है, जिसे जल्द सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है. फिलहाल चियांकी इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है. प्रशासन और पुलिस की टीम पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

ALSO READ: चतरा : अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, बाल-बाल बचे कार सवार

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *