Chatra : जिले में गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. गिद्धौर थाना क्षेत्र के सलिमपुर मोड़ के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार संख्या JH01E1213 सलिमपुर मोड़ के पास अचानक सड़क से उतर गई और एक बड़े पेड़ से टकरा गई.
प्रशासन से स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग
टक्कर इतनी जोरदार थी कि पेड़ की मोटी डालियां कार के ऊपर गिर गईं और कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. गनीमत रही कि इस हादसे में कार में सवार किसी भी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई. सभी सवार सुरक्षित हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक द्वारा नियंत्रण खोना बताया जा रहा है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सलिमपुर मोड़ पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read : जामताड़ा: जमीन विवाद में महिला की मौत, मुख्य आरोपी गिरफ्तार


