झारखंड पुलिस ने दिवंगत कर्मियों के परिवारों को दिया संबल, बाल आरक्षी, महिला आरक्षी और आरक्षी समेत विभिन्न पदों पर हुई
Ranchi: झारखंड पुलिस ने अपने दिवंगत कर्मियों के परिवारों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. DGP के विशेष निर्देश पर पुलिस मुख्यालय स्तरीय अनुकंपा समिति ने कुल 153 आश्रितों को विभिन्न पदों पर नियुक्ति प्रदान करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है .
मुख्यालय स्तरीय बैठक में हुआ अहम फैसला
पुलिस मुख्यालय, रांची में बीते 12 मई को ADG (मुख्यालय) मनोज कौशिक की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई थी. इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी सदस्य के रूप में शामिल हुए थे.

160 मामलों पर विचार, 153 को हरी झंडी
समिति के समक्ष अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति से जुड़े कुल 160 लंबित मामलों को विचार के लिए रखा गया था. गहन समीक्षा और नियमानुसार जांच के बाद समिति ने 153 आश्रितों को तुरंत प्रभाव से नियुक्ति देने की मंजूरी दी गई. तकनीकी व अन्य प्रशासनिक कारणों से चार मामलों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है. नियमों की पात्रता पूरी न करने के कारण तीन मामलों को खारिज कर दिया गया.
Also Read: SDO ऑफिस के कर्मी ने पेपर भेजने के नाम पर मांगा रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार
किस पद पर कितनी नियुक्तियां?
समिति द्वारा स्वीकृत की गई कुल 153 नियुक्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जो इस प्रकार हैं.
– आरक्षी: 66
– बाल आरक्षी: 62
– महिला आरक्षी: 24
– अग्नि चालक: 01
– कुल नियुक्तियां: 153


