Click Here
Click Here
Click Here

SDO ऑफिस के कर्मी ने पेपर भेजने के नाम पर मांगा रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार

Ranchi : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में...

ACB
AI तस्वीर

Ranchi : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ACB का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में दुमका ACB की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सरैयाहाट अनुमंडल पदाधिकारी SDP कार्यालय के एक कर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर्मी की पहचान आनंद कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है. जो SDO कार्यालय में कार्यरत है.

पेपर भेजने के एवज में मांगी थी घूस

जानकारी के मुताबिक, आरोपी आनंद कुमार भारद्वाज ने दास नाम के एक स्थानीय व्यक्ति से SDO कार्यालय से किसी महत्वपूर्ण सरकारी पेपर को आगे बढ़ाने या भेजने के नाम पर 5000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. शिकायतकर्ता इस भ्रष्ट आचरण के खिलाफ था और वह रिश्वत की रकम देने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं था. आरोपी के लगातार दबाव बनाने के बाद पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत दुमका ACB टीम से करने का फैसला किया.

ACB ने जाल बिछाकर किया गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने प्राथमिक स्तर पर पूरे मामले का बेहद गोपनीय तरीके से सत्यापन कराया. जांच और सत्यापन के दौरान यह बात पूरी तरह सच पाई गई कि कर्मी आनंद कुमार भारद्वाज द्वारा काम के एवज में 5000 रुपये की मांग की जा रही है. मामला सही पाए जाने के तुरंत बाद एACB की टीम ने जाल बिछाया. तय रणनीति के तहत जैसे ही शिकायतकर्ता ने गुरुवार को आरोपी कर्मी को केमिकल लगे पांच हजार रुपया दिए, वैसे ही घात लगाकर बैठी ACB की टीम ने आनंद कुमार भारद्वाज को रंगे हाथों दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आरोपी कर्मी को अपने साथ दुमका स्थित कार्यालय ले आई है. जहां उससे पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद से सरैयाहाट SDO कार्यालय सहित जिले के अन्य सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया है.

 

ALSO READ : बिजली संकट पर भाजपा का आक्रोश, व्यवस्था नहीं सुधरी तो होगा SDO कार्यालय घेराव और सड़क जाम: गुरुचरण नायक

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *