Click Here
Click Here
Click Here

ABVP ने मनाया 78वां राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस, छात्रों से राष्ट्र निर्माण में आगे आने की अपील

Ranchi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रांची महानगर ने आज अपना 78वां राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया....

Ranchi: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रांची महानगर ने आज अपना 78वां राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस और स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया. इस मौके पर रांची विश्वविद्यालय के मोराबादी स्थित केंद्रीय पुस्तकालय में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए.

मुख्य अतिथियों ने युवाओं को किया प्रेरित

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड हाई कोर्ट बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र कृष्ण और समाजसेवी संजना कुमारी मौजूद रहे. कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर मंत्री तुषार दुबे ने की, जबकि प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

ABVP केवल छात्र संगठन नहीं, राष्ट्र निर्माण का माध्यम

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई. इस दौरान डॉ. आनंद कुमार ठाकुर ने कहा कि ABVP केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने वाला संगठन है. उन्होंने कहा कि परिषद शिक्षा के साथ-साथ छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी विकसित करती है.

Read Also: रांची: रांची विवि मनाएगा 67वां स्थापना दिवस, सोहराई कला और पौधारोपण बनेंगे आकर्षण

जिम्मेदार नागरिक बनने का दिया संदेश 

मुख्य अतिथि राजेंद्र कृष्ण ने छात्रों से कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथ में है. उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार नागरिक बनना भी है. वहीं समाजसेवी संजना कुमारी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अच्छे संस्कार और चरित्र का निर्माण सबसे महत्वपूर्ण होता है. उन्होंने युवाओं से समाज और देश के लिए आगे आकर काम करने की अपील की.

चरित्र निर्माण और सामाजिक सेवा पर दिया जोर

प्रदेश संगठन मंत्री पशुपतिनाथ ने परिषद के 78 वर्षों के सफर पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रहित में काम करने का संदेश दिया.

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *