Click Here
Click Here
Click Here

गिरिडीह में SIR-2026 अभियान ने पकड़ी रफ्तार, घर-घर पहुंचकर बांटे और जुटाए जा रहे गणना प्रपत्र

Giridih : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत गिरिडीह जिले में मतदाता सूची के...

SIR-2026 Campaign

Giridih : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत गिरिडीह जिले में मतदाता सूची के अद्यतन एवं शुद्धिकरण का कार्य तेज गति से जारी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव के सतत मार्गदर्शन में गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है.

मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने में जुटा जिला प्रशासन

अभियान के सफल संचालन के लिए सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी (AERO) तथा वरीय पदाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर कार्यों का निरीक्षण और मॉनिटरिंग कर रहे हैं. वहीं, बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क स्थापित कर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं संग्रहण कर रहे हैं. साथ ही मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है. जिला प्रशासन ने प्राप्त गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य को भी प्राथमिकता दी है, ताकि सूचनाओं का समयबद्ध और त्रुटिरहित संधारण सुनिश्चित किया जा सके. अभियान की नियमित समीक्षा के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर नजर रखी जा रही है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए अपने क्षेत्र के बूथ स्तर पदाधिकारी (BLO) को आवश्यक सहयोग दें और समय पर अपना गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि SIR-2026 अभियान का उद्देश्य जिले की मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना है, ताकि प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार सुरक्षित और सुनिश्चित हो सके.

Also Read : रांची: उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक व धांधली मामला, रौशन कुमार को नहीं मिली अग्रिम जमानत

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *