Lohardaga : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत सुखदेव भगत, माननीय सांसद, लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र ने BLO के माध्यम से अपना गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया. इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से समय पर गणना प्रपत्र भरने तथा SIR प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की.
सांसद महोदय ने कहा
सांसद महोदय ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है. विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के माध्यम से मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिसमें सभी नागरिकों की सहभागिता महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि सभी मतदाता अपने-अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क कर अपने गणना प्रपत्र को सही एवं पूर्ण रूप से भरें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे. इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य कर रहे हैं. नागरिक संबंधित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सहयोग प्राप्त कर सकते हैं. जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे गणना प्रपत्र भरने में सक्रिय सहयोग करें तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें.

Also Read : हजारीबाग: NH-33 पर दर्दनाक हादसा, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम


