Click Here
Click Here
Click Here

रांची: अब मोबाइल नंबर पर कॉल कर उपभोक्ता करा सकेंगे इंडेन गैस बुकिंग

रांची: रांची में इंडेन गैस के उपभोक्ताओं को बुकिंग में हो रही परेशानी के बीच IOCL (इंडेन गैस) ने बड़ी राहत दी...

एआई इमेज

रांची: रांची में इंडेन गैस के उपभोक्ताओं को बुकिंग में हो रही परेशानी के बीच IOCL (इंडेन गैस) ने बड़ी राहत दी है. सर्वर अपग्रेडेशन के कारण फिलहाल ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत आ रही है, इसलिए कंपनी ने मैन्युअल बुकिंग की व्यवस्था शुरू कर दी है. अब उपभोक्ता सीधे मोबाइल नंबर पर कॉल कर गैस सिलेंडर बुक करा सकते हैं.

सर्वर अपग्रेडेशन चल रहा, जल्द सामान्य होगी बुकिंग

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

इंडेन गैस के अधिकारियों ने बताया कि भारी संख्या में बुकिंग आने के कारण सर्वर अपग्रेडेशन का काम चल रहा है. यह प्रक्रिया पूरी होते ही ऑनलाइन और सामान्य बुकिंग फिर से शुरू हो जाएगी. रांची में इंडेन गैस के करीब डेढ़ लाख उपभोक्ता हैं. कंपनी के अनुसार शहर में गैस की कमी नहीं है और पहले की तरह रोजाना करीब 10,500 सिलेंडर की डिलीवरी की जा रही है. कंपनी ने लोगों से घबराकर बार-बार बुकिंग नहीं करने की अपील की है.

इन नंबरों पर कॉल कर करा सकते हैं गैस बुकिंग

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए रांची के विभिन्न इंडेन गैस एजेंसियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं—

  • Aditi Indane: 7762920033, 7352711020
  • Shantanu Indane: 9431357871, 9304355563
  • Devi Gas: 9835442494, 9693503031
  • Anand Gas: 9603045000, 9279081713
  • Alpha Indane: 9835156074, 8789572926
  • Ranchi Gas: 9708788000, 9264249483
  • Oraon Gas Distributor: 8210675171, 8210974502
  • Jhalak Indane: 8986643888, 9835906302
  • Bariatu Indane: 8294727527, 7808782500
  • Indraprastha Gas: 9835149400, 9955361339
  • Tatisilway Indane: 9835910816, 7903209760
  • Ormanjhi Indane: 9308080951, 9709269265
  • City Indane: 9430376633, 8434013040
  • FFCCS: 9334721626, 8448674159
  • Madhuri Indane: 9470193803, 9507035277
  • Jayant Gas: 9431115028
  • Pratap Indane: 6205562676, 9006643039
  • GK Indane: 9334917448, 6201206442
  • Arav Indane: 6514667727
  • Sumati Gas: 7903625376
  • Jharkhand State Food and Civil Supply: 6512251098

कंपनी की अपील

IOCL ने कहा है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और सप्लाई सामान्य रूप से जारी है. सर्वर अपग्रेडेशन पूरा होने के बाद बुकिंग की प्रक्रिया फिर से पहले की तरह आसान हो जाएगी. तब तक उपभोक्ता ऊपर दिए गए नंबरों पर कॉल कर सिलेंडर बुक करा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: रांची में रोज 10,500 LPG सिलेंडर की सप्लाई: IOCL

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *