News Desk : भारतीय शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. वैश्विक स्तर पर बढ़ते तनाव, खासकर Iran और Israel के बीच जारी टकराव का असर अंतरराष्ट्रीय बाजारों के साथ-साथ भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. गुरुवार, 12 मार्च के कारोबारी सत्र में बाजार में तेज गिरावट दर्ज की गई. BSE Sensex 829.29 अंक यानी 1.08 प्रतिशत गिरकर 76,034.42 अंक पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 227.70 अंक या 0.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,639.15 के स्तर पर बंद हुआ. बाजार में आई इस गिरावट के बीच कुछ कंपनियों से जुड़े महत्वपूर्ण कॉरपोरेट अपडेट सामने आए हैं. ऐसे में आज बाजार खुलने पर निवेशकों की नजर इन चुनिंदा शेयरों पर रह सकती है.

Also Read : IPL 2026: क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू होने को तैयार
Vascon Engineers के शेयर पर नजर
Vascon Engineers Limited को अहमदाबाद नगर निगम की ओर से करीब 115.90 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट प्राप्त हुआ है. इस परियोजना के तहत अहमदाबाद के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र में लगभग 54,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में ‘लोटस पार्क’ का विकास किया जाएगा.निर्माण और रियल एस्टेट क्षेत्र में लंबे अनुभव वाली यह कंपनी इस परियोजना को ईपीसी मॉडल के तहत पूरा करेगी. इस बड़े प्रोजेक्ट की जानकारी सामने आने के बाद आज कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.
DCM Shriram के शेयर में हलचल संभव
DCM Shriram Limited ने नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने करीब 87 करोड़ रुपये तक के निवेश की योजना को मंजूरी दी है. यह निवेश एक या उससे अधिक स्पेशल पर्पज व्हीकल यानी एसपीवी के माध्यम से किया जाएगा. इस निवेश के बदले कंपनी संबंधित इकाइयों में कम से कम 26 प्रतिशत हिस्सेदारी रखेगी. इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य भरूच स्थित कंपनी के प्लांट को बिजली उपलब्ध कराना है. इस फैसले के बाद कंपनी के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है.
Also Read : आज का राशिफल: जानिए 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Nectar Lifesciences में इंटर-कॉरपोरेट लोन डील
Nectar Lifesciences Limited ने एवेन्सिस एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ इंटर-कॉरपोरेट लोन से जुड़ी एक डील की है. इस समझौते के तहत नेक्टर लाइफसाइंसेज लोन देने वाली कंपनी होगी. जबकि एवेन्सिस एक्सपोर्ट्स इस लोन की प्राप्तकर्ता कंपनी होगी. गौरतलब है कि एवेन्सिस एक्सपोर्ट्स, नेक्टर लाइफसाइंसेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है. इसलिए यह वित्तीय लेन-देन कंपनी समूह के भीतर ही किया जा रहा है.
Sigma Advanced Systems में बड़ी हिस्सेदारी बिक्री.
Sigma Advanced Systems Limited ने एक अहम कारोबारी निर्णय लेते हुए अपनी 36.52 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है. कंपनी ने यह हिस्सेदारी स्विट्जरलैंड की दवा कंपनी Extrovise AG को लगभग 15 मिलियन डॉलर में बेची है. कंपनी ने अपने कारोबार को अधिक सरल और केंद्रित बनाने के उद्देश्य से यह फैसला लिया है. इस बड़े सौदे की खबर के बाद आज कंपनी के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है.

