News Desk : शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. Central Board of Secondary Education ने Central Teacher Eligibility Test 2026 के फरवरी सत्र की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने प्रश्नों के उत्तर देख सकते हैं और यह अंदाजा लगा सकते हैं कि उनका प्रदर्शन कैसा रहा है. बोर्ड ने आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट CTET Official Website पर जारी की है. उम्मीदवार वेबसाइट पर लॉगिन करके आसानी से आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी. जन्म तिथि को DD/MM/YYYY के फॉर्मेट में भरना अनिवार्य होगा. जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर आंसर की दिखाई दे जाएगी.

Also Read : वैश्विक तनाव के बीच शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर
उत्तर गलत लगने पर दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
सीबीएसई ने अभ्यर्थियों को यह सुविधा भी दी है कि यदि उन्हें किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है, तो वे उस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार को उस प्रश्न को चुनना होगा जिस पर उसे आपत्ति है. आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवार को यह बताना होगा कि वह दिए गए उत्तर को गलत क्यों मानता है. इसके साथ ही अपने दावे के समर्थन में संबंधित दस्तावेज या प्रमाण भी अपलोड करना होगा. निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद आवेदन को सबमिट किया जा सकता है.
Also Read : IPL 2026: क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू होने को तैयार
विशेषज्ञों की टीम करेगी सभी आपत्तियों की जांच
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि उम्मीदवारों द्वारा भेजी गई सभी आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम द्वारा की जाएगी. अगर जांच के दौरान यह पाया जाता है कि किसी प्रश्न का उत्तर वास्तव में गलत है, तो उसमें संशोधन किया जाएगा. इसके बाद संशोधित फाइनल आंसर की जारी की जाएगी.
फाइनल आंसर की के आधार पर तैयार होगा रिजल्ट
सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का अंतिम परिणाम फाइनल आंसर की के आधार पर ही तैयार किया जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि CTET 2026 के फरवरी सत्र का रिजल्ट इस महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहें.
रांची: अब मोबाइल नंबर पर कॉल कर उपभोक्ता करा सकेंगे इंडेन गैस बुकिंग

ऐसे डाउनलोड करें CTET आंसर की
- सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- होमपेज पर “CTET Feb-2026 Key Challenge / Scanned Images of OMR” लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी.
- उम्मीदवार इसे ध्यान से देख सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं.
- भविष्य के लिए इसकी प्रिंट कॉपी भी सुरक्षित रख सकते हैं.
