Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर GRP ने दहेज प्रथा व महिला उत्पीड़न के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

Chakardharpur: जीआरपी रेल थाना प्रभारी सोहेल खान एवं इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के पश्चिम सिंहभूम जिला सचिव राजेश तिवारी के नेतृत्व में जागरूकता...

चक्रधरपुर GRP ने दहेज प्रथा व महिला उत्पीड़न के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

Chakardharpur: जीआरपी रेल थाना प्रभारी सोहेल खान एवं इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स के पश्चिम सिंहभूम जिला सचिव राजेश तिवारी के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के लोगों को दहेज प्रथा, महिला उत्पीड़न तथा महिलाओं के कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया. इस अवसर पर लोगों को बताया गया कि दहेज लेना और देना दोनों कानूनन अपराध है. समाज से दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए “बेटी बचाओ, दहेज भगाओ” का संदेश दिया गया.

दहेज प्रथा एवं महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक कुरीतियों समाप्त करने लिया संकल्प 

साथ ही महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न, घरेलू हिंसा एवं अन्य अपराधों के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए लोगों से ऐसे मामलों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दहेज प्रथा एवं महिला उत्पीड़न जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने में सहयोग करने का संकल्प लिया. आयोजकों ने कहा कि समाज में जागरूकता के माध्यम से ही महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है.

ALSO READ : साइबर अपराधी ‘Boss Scam’ जिप फाइल के सहारे WhatsApp को कर रहा हैक, डाउनलोड होते ही अकाउंट खाली

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *