Click Here
Click Here
Click Here

लोहरदगा में घरेलू गैस की पर्याप्त आपूर्ति, लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं : DC

लोहरदगा: उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से LPG, HPCL, IOCL और BPCL के सेल्स अफसरों...

लोहरदगा: उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से LPG, HPCL, IOCL और BPCL के सेल्स अफसरों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में यह बात सामने आई कि गैस बुकिंग सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण फिलहाल एलपीजी गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है. हालांकि, वितरण सामान्य रूप से जारी है, इसलिए उपभोक्ताओं को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है.

Also Read: लोहरदगा में 433 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

LPG कंपनियों को दिए निर्देश

उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि उपभोक्ताओं से एलपीजी सिलेंडर की निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं ली जानी चाहिए. ऐसा करने पर सुसंगत धाराओं के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. ग्राहकों से यदि इस प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है, तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने कालाबाजारी पर कड़ा नियंत्रण रखने का भी निर्देश दिया.

आमजनों से अपील

उपायुक्त ने आमजनों और एलपीजी उपभोक्ताओं से अपील की कि अनावश्यक पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है. एलपीजी गैस बुकिंग के सॉफ्टवेयर अपग्रेडेशन का कार्य चल रहा है और यह जल्द ही पूरा हो जाएगा. बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार भी उपस्थित रहे.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *