Click Here

चास में बुजुर्ग महिला के कान से बाली नोचकर फरार, CCTV खंगाल रही पुलिस

Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 के स्वामी विवेकानंद रोड पर स्थित 78 वर्षीय भवानी देवी के घर में घुसकर...

चास में बुजुर्ग महिला से बाली छीनकर फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
चास में बुजुर्ग महिला से बाली छीनकर फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Bokaro: चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-20 के स्वामी विवेकानंद रोड पर स्थित 78 वर्षीय भवानी देवी के घर में घुसकर एक बदमाश ने उनके कान से बाली नोच ली. घटना के बाद नकाबपोश युवक फरार हो गया. परिजनों ने तुरंत चास थाना को सूचना दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालने सहित जांच शुरू कर दी है.

सिटी गोल्ड की बाली भी झटके से नोची

बताया जाता है कि दरवाजा खटखटाने की आवाज पर भवानी देवी उठीं, तो मुंह पर कपड़ा बांधे एक युवक घर के अंदर दाखिल हो गया. आरोपी ने सोने की बाली समझकर उनके कान में पहनी सिटी गोल्ड की बाली को झटके से खींच लिया. इस छीना-झपटी के दौरान दर्द से कराहती बुजुर्ग ने यहां तक कहा कि ये सिटी गोल्ड है, मैं खुद खोलकर दे देती हूं. लेकिन आरोपी ने एक न सुनी और बाली लेकर फरार हो गया.

ALSO READ: चतरा: नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार, फरार नक्सली मनोहर गंझू का मुख्य फाइनेंसर और सहयोगी कुलदीप गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *