Click Here
Click Here
Click Here

चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में सुविधाओं का होगा विस्तार, कई विकास योजनाओं को मंजूरी

Chakradharpur: विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में अनुमंडल अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के...

Chakradharpur Sub-divisional Hospital
अनुमंडल अस्पताल प्रबंधन समिति के साथ बैठक करते विधायक

Chakradharpur: विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में अनुमंडल अस्पताल प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए अस्पताल के विकास एवं मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई. साथ ही अस्पताल भवनों के रंग-रोगन, जर्जर ग्रिल एवं दरवाजों के नवीनीकरण, वाहन पड़ाव (पार्किंग) की व्यवस्था, जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान, नए साइन बोर्ड लगाने तथा इमरजेंसी एग्जिट को बेहतर बनाने का भी निर्णय लिया गया.

इन योजनाओं पर भी बनी सहमति 

बैठक में मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विश्राम गृह, दीदी कैफे, वेयरहाउस शेड, नए कपबोर्ड, मच्छरदानियों की व्यवस्था, लैब टेक्नीशियन की नियुक्ति, एंबुलेंस सेवा को सुदृढ़ करने, रेफरल हेल्प डेस्क स्थापित करने, रात्रि प्रहरियों की बहाली तथा अस्पताल में नियमित मरम्मत कार्य कराने पर भी सहमति बनी. बैठक में कहा गया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन से अनुमंडल अस्पताल की आधारभूत सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा और मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

यह भी पढ़ें: रांची: अशोकनगर चोरी मामले में चौंकाने वाला तथ्य, बिल्डर के पिता पर जानलेवा हमला करने आये थे अपराधी

WhatsApp-Image-2026-06-15-a

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *